भोगांव: एलाऊ पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव का बयान- मणिपुर की शांति को भाजपा ने भंग करने का काम किया है
एलाऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव रविवार की दोपहर पहुंची जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की शांति को भारतीय जनता पार्टी ने भंग करने का काम किया है और यह पूरे देश की शांति भंग करना चाहती है धर्म का सहारा लेकर।