भोगांव: रतनपुर किरकिच में खेत पर गए युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई
एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर किरकीच में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब युवक खेत के पास बने मकान में आलू और भूसे की रखवाली करने गया था। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।