चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बकायादार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कनीय अभियंता (जेई) राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम तक कुल 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए गए हैं।