बालोद: नेशनल हाईवे की सड़क धंसने पर पालिका ने बिना अनुमति खोदी सड़क, NH ने नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी
Balod, Balod | Apr 14, 2026 बालोद जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में जलभराव की समस्या के बीच नेशनल हाईवे की सड़क धंसने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पानी निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा बिना अनुमति सड़क की खुदाई किए जाने पर नेशनल हाईवे विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है।