जहानाबाद: सिकरिया मंदिर के पास टेम्पो की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल
जहानाबाद के केंदुआ निवासी सतेंद्र पंडित बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सिकरिया मंदिर के पास एक टेम्पो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। एवं आगे की प्रक्रिया रविवार दोपहर करीब 12 बजे की जा रही है।