गुमला: *नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपितों का डीएनए सैंपल एकत्र*
Gumla, Gumla | Jun 19, 2026 नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए दो आरोपितों का डीएनए परीक्षण कराने के लिए खून का नमूना लिया गया। जहां न्यायालय के निर्देश पर संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई और दोनों आरोपितों रति उरांव व भगत उरांव को शुक्रवार की दोपहर गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जहां रक्त नमूने सुरक्षित तरीके से संग्रहित कर जांच के लिए रांची भेजा गया।