खैरथल: खैरथल के जिला सचिव प्रभारी ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
खैरथल जिला प्रभारी सचिव पूनम की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिला स्तरीय विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में राष्ट्रीय खाद्यसुरक्षा अधिनियम सहित कृषि सखी योजना के साथ ही अनेक सरकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।