खरगोन शहर के अभ्युदय यूनिवर्सिटी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जैतापुर पुलिस ने सोमवार दोपहर 6 बजे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लगभग 60 हजार रुपए का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम रवि जाधव है।