कर्वी: भरतकूप के रामपुर माफी में छत की दीवार गिरने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों सहित 5 लोग घायल, 3 को अस्पताल में भर्ती
भरतकूप के रामपुर माफी मे गुरुवार की शाम 7 बजे छत की दीवार गिरने से दीवार मे दबाकर व्यक्ति सोनू उसकी पत्नी फूलमति ,मासूम बच्ची महक घायल हो गई।और शालिनी व 1बच्ची को मामूली चोट आई है। पांचो घर की छत मे दीवार किनारे खाना खा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं शिवरामपुर के भांगा CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने आज शुक्रवार की 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।