कर्वी: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया, पुलिस लाइन का भ्रमण कर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने आज शुक्रवार की सुबह 11बजे पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया है।जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए हैं। तथा पुलिस लाइन का भ्रमण कर कैंटीन भोजनालय, आर्मरी सहित साफ सफाई का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।