रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में गर्भवती महिला की तेजाब पिलाकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी नंदोई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 29, 2025 मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 4 मई 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें 11 लोगों पर गर्भवती महिला से ₹25 लाख दहेज मांगने, प्रताड़ित करने और तेजाब पिलाकर उसकी व उसकी हत्या का आरोप था।