रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पुलिस मौके पर
Rampur, Rampur | Jul 29, 2025 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया। सिविल लाइंस पुलिस हंगामें की खबर पर अस्पताल पहुंची जहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। यह घटना मंगलवार की शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर सामंजस की बात चल रही है।