रामपुर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की उपस्थिति में रामपुर विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Jul 29, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आरडीए द्वारा तैयार किए गए जीआईएस-आधारित मास्टर प्लान पर चर्चा की गई, जिसे अब शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।