नगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर से 18 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। शुक्रवार 4 बजे तीर्थ यात्रियों ने भगवान शिव का विधिवत पूजन अर्चन कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया और बस द्वारा यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु 18 दिनों तक मां नर्मदा के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे।