माकड़ोन: कानीपुरा रोड पर फरिश्ता बना युवक, घायल को अस्पताल पहुंचाया*
Makdon, Ujjain | Jul 1, 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे तराना से उज्जैन जा रहे युवक ने कानीपुरा रोड पर घायल व्यक्ति की जान बचाई। जानवर से टकराकर बाइक सवार गिरा था, भीड़ खड़ी थी पर कोई मदद को आगे नहीं आया। युवक ने घायल को गाड़ी में लिटाया, मोबाइल से परिवार को सूचना दी और उज्जैन अस्पताल में भर्ती कराया। घायल उज्जैन का निवासी है।