दुधि: म्योरपुर में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में रविवार की शाम लगभग 5 बजे एक 40 वर्षीय युवक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सखीचंद निवासी कुदरी ने पारिवारिक विवाद में घर के रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।इसी दौरान युवक की पत्नी ने बिना देर किए कुल्हाड़ी से रस्सी को काट दिया। आनन-फानन में युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया।