भरथना: महेवा के सरायमिट्ठे में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया
महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत सरायमिट्ठे में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में मिनी सचिवालय परिसर में पंचायत सहायक द्वारा पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पंचायत सहायक राधा देवी सरायमिट्ठे व लबारपुरा गांव के सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तैयार कियेगये।