प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का लखनऊ से महमूदाबाद जाते समय बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बड्डूपुर में जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मंत्री के बड्डूपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।