शाहजहांपुर के जलालाबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को थाना परिसर में किया गया। इस दौरान तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए