बस्सी: बस्सी इलाके में गेहूं के खेत में गांजे की खेती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Bassi, Jaipur | Mar 13, 2025 बस्सी थाना पुलिस ने गेहूं के खेत में गांजे की खेती करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गेहूं की खेती के बीच में छिपाकर गांजे की खेती की जा रही थी। बस्सी थाना पुलिस ने खेत में मिले एक हजार से अधिक गांजे के पौधे को उखाड़कर जब्त किया है। डीसीपी पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया- बुधवार शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने मनोहर लाल मीणा को पकड़ा है।