बस्सी: मोखमपुरा पुलिस ने मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली व रुपए लूटने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Mar 11, 2025 जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली लूटने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सोमवार शाम को सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि परिवादी हीरालाल ने मारपीट कर ट्रैक्टर लूटने का मुकदमा दर्ज करवाया था।