बस्सी: रेनवाल थाना इलाके के बासरी खुर्द गांव में बीड़ी पीते समय बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसे
Bassi, Jaipur | Mar 12, 2025 किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके के बासरी खुर्द गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति बीड़ी पीते समय अपने कपड़ों में अचानक आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग व्यक्ति बीड़ी पी रहा था।