बिशुनपुरा: 24 वर्ष की उम्र में डॉ. शेखर कुमार बने चिकित्सक, क्षेत्र में खुशी की लहर
विशुनपुरा के एक छोटे से गांव से निकलकर, 24 वर्ष के युवा शेखर कुमार ने वो कर दिखाया है, जिसने पूरे इलाके का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। प्रसिद्ध समाजसेवी गौरी शंकर गुप्ता के बेटे और राजवंशी प्रसाद गुप्ता के पौत्र, शेखर ने बेंगलुरु के इंटरनेशनल हॉस्पिटल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली है। उनके घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।