अगिआंव: रामनवमी के अवसर पर नारायणपुर में निकला भव्य रामनवमी शोभायात्रा।
Agiaon, Bhojpur | Apr 17, 2024 नारायणपुर में रामनवमी के अवसर पर आज भब्य रामनवमी शोभायात्रा निकला। शोभायात्रा युवा पूजा मंडली के सदस्यों के द्वारा निकाली गई, इसमे दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। शोभायात्रा गांव के कई चौक चौराहों होते हुए बाज़ार तक आया। राम भक्तो ने एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम के नारो के साथ जयघोष करते रहे।