गाण्डेय: एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन, झारखंड द्वारा गांधी चौक के होटल अशोका में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Gandey, Giridih | Apr 25, 2026
एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन, झारखंड के द्वारा शनिवार को 12 बजे शहर के गांधी चौक स्थित होटल अशोका में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, आइएमए के अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा समेत उपस्थित अन्य चिकित्सकों व गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।।