निघासन: पहले चुना झंडी चौराहा और अब पुल पर खुलेआम रील का खेल, ट्रैफिक नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, जिम्मेदार कौन?
लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ती दिख रही है। बीते 13 फरवरी को निघासन कोतवाली क्षेत्र के झंडी चौराहे पर एक युवक महिलाओं की वेशभूषा में बीच सड़क डांस करता नजर आया था, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को डांटकर मौके से हटा दिया था।