मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी में टैंकरों से पानी की आपूर्ति जारी, ग्रामीणों को मिल रही राहत
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी पत्थर खुरा रैकरी और धौरहा सहित कई गांव में भीषण गर्मी के कारण जल संकट से निपटने के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है सभी ग्राम प्रधानों द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे ददरा पहाड़ी निवासी विनोद ने बताया कि प्रधानों के सहयोग से पानी मिल रहा है।