दरभा: कांगेर घाटी में बड़ा हादसा: धान से भरी ट्रक खाई में गिरी, ड्राइवर सहित 2 की मौत की खबर
Darbha, Bastar | Apr 23, 2026 बस्तर जिले के कांगेर घाटी में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोलेंग-लेम्प्स क्षेत्र से धान लेकर जा रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में ट्रक चालक सहित एक अन्य व्यक्ति के मौत होने की खबर सामने आई है।