खंडवा: महाकाल की नगरी के बाद ओंकारेश्वर में बारिश का तांडव! घाटों पर बहा पानी, दुकानदारों ने बचाया सामान
ओंकारेश्वर में हुई तेज बारिश से घाटों का दृश्य बदल गया। गोमुख घाट, ब्रह्मपुरी घाट और कोटितीर्थ घाट पर पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे सीढ़ियां जलधारा में बदल गईं। कई श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सावधानी से रास्ता पार करते दिखे।