पांडू: पाण्डु प्रखंड मुख्यालय में महिला समूहों एवं किसानों के बीच मड़ुआ बीज का वितरण, योजना का लाभ लेने की अपील
Pandu, Palamu | Jul 23, 2026 पाण्डु प्रखंड मुख्यालय पाण्डु में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मिलेट मिशन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों एवं किसानों के बीच मड़ुआ (रागी) बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, अंचल पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान उपस्थित रहे।