इंदरगढ़: इंदरगढ़ में कामद रोड पर हादसा, दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
इंदरगढ़ थाना अंतर्गत कामद रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खेरी चाचू गांव निवासी रामसेवक कुशवाहा अपने साथी शैलेन्द्र जाट के साथ इंदरगढ़ बाजार निजी सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।