मेरठ: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में एमडीए ने किया बड़ा एक्शन, कई कोचिंग सेंटर सील, कार्रवाई के दौरान अंदर फंसा युवक
Meerut, Meerut | Jul 1, 2026 लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में अवैध और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शहर के पीएल शर्मा रोड स्थित कई कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई की।