कामडारा: टेंसेरा मोड़ के पास ऑटो पलटने से कामडरा जा रहे प्रेमी युगल घायल
Kamdara, Gumla | Apr 21, 2026 टैंसेरा मोड़ के पास मंगलवार रात एक ऑटो पलटने से प्रेमी जोड़ी घायल हो गए। हादसे में नेतरहाट निवासी 18 वर्षीय आयुष उज्जवल तिग्गा और कामडारा थाना क्षेत्र के इसरो गांव की युवती अंकिता सोरेन घायल हो गईं। दोनों लातेहार में एक शादी समारोह में शामिल होकर बस से गुमला लौटे थे। शाम होने के कारण उन्होंने गुमला से कामडारा जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया।