मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का आरोप लगा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर के बरगाहीपुर में शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया मृतक की पहचान लव कुश मौर्य 32 वर्ष पुत्र हरिशंकर निवासी गोसाईपुर थाना विंध्याचल के रूप में हुई है लव कुश मौर्य ट्रक चालक थे गुरुवार को प्रयागराज की ओर जा रहे थे रास्ते में उनके ट्रक की एक मैजिक वाहन से टक्कर हो गई थी