मांट: गांव भद्रवन खादर में ग्राम प्रधान व उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Mat, Mathura | Mar 26, 2026 बताते चलें कि मंगलवार की रात को सरकारी जमीन से सरसों की फसल जबरन ले जा रहे दबंगों को रोकने पहुंचे भद्रवन ग्राम प्रधान साहूकार व उसके परिजनों पर दबंगों द्वारा जान से मारने की नीयत से 6 राउंड फायरिंग की थी,इसके एक आरोपी बिट्टू खान निवासी नगला भूप सिंह को मांट थाना पुलिस ने मिरताना अण्डरपास के समीप से वुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।