गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में नौ साल के बच्चे की तालाब में डुबोकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोमिनुल हक के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ झुग्गी में रहता था और कबाड़ बीनने में मदद करता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम इफ्तार के बाद मोमिनुल हक पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर के साथ घर से निकला