समस्तीपुर: सदर अस्पताल के पिक्कू वार्ड में डायरिया उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन प्रभारी DS ने फीता काटकर काउंटर का किया उद्घाटन
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी एवं सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज ने मंगलवार को पिक्कू वार्ड में डायरिया उन्मूलन को लेकर एक काउंटर का उद्घाटन किया है। जिला सिविल सर्जन ने बताया है की बरसात के मौसम में डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके रोकथाम को लेकर जिले के सभी इलाकों में कार्य किया जाएगा।