समस्तीपुर: जगदीशपुर गांव में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले प्रभात कुमार ने बताया की जमीनी मामले को लेकर उनका चचेरा भाई विवाद करते हुए उन्हें उनकी मां अंजू देवी एवं बहन को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। बहन को ज्यादा चोट नहीं लगी। इसीलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं लाया गया। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।