रुद्रपुर: रुद्रपुर की दूसरी काशी में भव्य देव दीपावली, असंख्य दीपों से जगमगाया बाबा दुग्धेश्वरनाथ धाम
देवरिया के रुद्रपुर स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार शाम 6 बजे से देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। जैसे ही सूरज ढला, श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर, गिरिजा सरोवर और प्राचीन पोखरा की सीढ़ियाँ जगमगा उठीं। घंटा-घड़ियाल की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय...