शामली: शामली के जसाला में पूर्व डिप्टी सीएम ने जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार की शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के जसाला में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मनमानी पर भाजपा की सरकार रोक लगाएगी।