गुना नगर: काला पाठा: हनुमान जयंती पर झंडा चढ़ाने मंदिर गए श्रद्धालु छत से गिरे, हालत गंभीर
हनुमान जयंती पर काला पाठा स्थित मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। 2 अप्रैल सुबह 7 बजे गोपाल प्रजापति झंडा चढ़ाने मंदिर की छत पर पहुंचे थे, तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया, उपचार जारी है।