सरवाड़: सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार के मालिक को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया
Sarwar, Ajmer | May 20, 2026 सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान में डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त कार के मालिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में अजमेर सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बुधवार शाम 7बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।