दनियावां: बिस्कुट खाने पर फरीदपुर में छात्रावास संचालक ने मासूम छात्र को गर्म छलनी से दागा
फरीदपुर बाजार में स्थित स्कूल छात्रावास संचालक ने मासूम छात्र को बिस्कुट खाने के जुर्म में गर्म छलनी से दाग दिया है। छात्र मौजीपुर गांव निवासी मंतिश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल संचालक व उसकी पत्नी के खिलाफ दनियावां थाना में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के आलोक मे दनियावां थाना की पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।