बाड़मेर: लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद रविंद्र सिंह ने श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर से की मुलाकात
Barmer, Barmer | Mar 27, 2024 बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मंगलवार को शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्री भगवान सिंह रोल साहब सर से आलोक आश्रम में मुलाकात। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर जी से रविंद्र सिंह भाटी ने आशीर्वाद लेते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।