जुलाना: हरियाणा जन सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय साहू ने जुलाना की पुरानी अनाज मंडी का किया दौरा
Julana, Jind | Feb 9, 2024 शुक्रवार को हरियाणा जन सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय साहू ने जुलाना की पुरानी अनाज मंडी का दौरा किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय साहू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में 18 फरवरी को एक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा जन सेवक पार्टी के संयोजक और महम के विधायक बलराज कुंडू जनसभा को संबोधित करेंगे।