जुलाना: वार्ड 11 में सट्टा खाई वाले करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार,4120 की नगदी बरामद
Julana, Jind | Feb 8, 2024 वीरवार को पुलिस ने बताया कि जुलाना कस्बे के वार्ड 11 में पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 11 निवासी राहूल सट्टा खाईवाली का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की तो आरोपी राहूल को काबू किया और उसके कब्जे से 4120 रूपये की नगदी भी बरामद की।