कन्नौज: ऊंचा परसोला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से 2 युवक घायल, गाय को बचाने के कारण हुआ हादसा।
कन्नौज के जिला अस्पताल में मंगलवार शाम को चंदौली माधौगंज निवासी 2 घायल व्यक्तियों को भर्ती कराया गया है। हरदोई जनपद के ऊंचा परसोला गांव के पास अचानक गाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सुमित और वीरू नामक युवक घायल हुए हैं। दोनो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।