तिसरी बाजार में एक डॉगी अपनी वफादारी और सतर्कता से लोगों का दिल जीत रहा है। हर रात वह एक दुकान की छत पर चढ़कर पूरे तिसरी बाजार पर नजर रखता है और किसी भी संदिग्ध आहट या हलचल पर तुरंत भौंककर लोगों को सतर्क कर देता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉगी की यह दिनचर्या रोज की है। पूरी रात वह छत पर रहकर घर की सुरक्षा करता है और सुबह तक अपनी जिम्मेदारी निभाता है। उसकी वफादारी और दुकान के प्रति लगाव को देखकर आसपास के लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं। लोग इसे इंसानों के लिए भी वफादारी और जिम्मेदारी की एक मिसाल बता रहे हैं।
#highlights
#jharkhand
#dogs