जैतहरी: जल गंगा अभियान: खूंटाटोला की बावड़ी का कायाकल्प, श्रमदान से संवर रहे जल स्रोत
जैतहरी के ग्राम खूंटाटोला में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत बावड़ी की साफ-सफाई कर उसका कायाकल्प किया गया। जन अभियान परिषद के माध्यम से आयोजित श्रमदान में ग्रामीणों व संस्थाओं ने मिलकर कचरा, जलकुंभी व मिट्टी हटाई। जल स्रोतों के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।