मांझी: दोस्त ने दोस्त को गोली मारी, छपरा रेफर; आरोपी गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Jul 31, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को करीब एक बजे दोस्ती उस समय दुश्मनी में बदल गई जब युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान सिवान जिले के असावं थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है।जो ताजपुर स्थित अपने मामा के घर रहता है। पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।